Breaking News
:

क्राइम ब्रांच के टीआई के घर में दिनदहाड़े सेंध, जेवर और नकदी ले उड़ा बदमाश, सीसीटीवी में कैद...

MP News

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकबजनी का केस दर्ज कर लिया है।

MP News : भोपाल। राजधानी में बदमाश ने क्राइम ब्रांच के टीआई अशोक मरावी के हबीबगंज शिवाजी नगर स्थित घर में दिनदहाड़े सेंध लगा दी। चोर घर से नकदी, जेवर समेत लाखों का सामान ले गया। हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार, शिवाजी नगर में अशोक मरावी का घर है। वह क्राइम ब्रांच में टीआई है,उनकी पत्नी भी पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। सुबह दंपति ऑफिस चले गए थे। दिन में जब अशोक मरावी बेटे को स्कूल से लेकर घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। और दरवाजा खुला पड़ा है।


MP News : जब वह घर के अंदर दाखिल हुए तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घर के अंदर के एक कमरे में रखी अलमारी का लॉकर खुला हुआ था, उसमें रखी नकद राशि गायब थी। हालांकि उनके घर में रखी अन्य अलमारी का लॉकर बंद था, इसके चलते उन अलमारियों में रखा सामान चोरी नहीं हुआ। उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया है। चोर नकाब नहीं पहने था और कुछ ही देर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। चोरी की घटना की जानकारी अशोक मरावी नेहबीबगंज पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकबजनी का केस दर्ज कर लिया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us