Create your Account
तीन सालों से भुगतान नहीं, भोज विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कराने से एमपी के कॉलेजों ने किया इनकार
MP News : भोपाल। मप्र भोज मुक्त विश्वविद्यालय की 27 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं पर संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, कॉलेजों ने भोज विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कराने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं, कॉलेजों का कहना है कि वह मूल्यांकन कार्य भी नहीं करेंगे। इसकी वजह यह है कि इन कॉलेजों को विवि प्रबंधन ने पिछले तीन साल से खर्च का भुगतान नहीं किया है। इससे कॉलेजों के प्रोफेसर और कर्मचारी विवि प्रबंधन से नाराज हैं। भोज विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। इसके चलते कॉलेजों को दिए जाने वाले खर्च पर रोक लगी हुई है।
MP News : इधर, कॉलेजों ने पत्र लिखकर कहा है कि वे भोज विश्वविद्यालय की परीक्षाएं नहीं करना चाहते हैं। कॉलेजों ने यहां तक कह दिया है कि भोज विवि चाहे तो उनके कॉलेज में संचालित अध्ययन केंद्र बंद कर दे। इधर, कॉलेजों के इस रुख को देखते हुए विवि के रजिस्ट्रार सुशील मंडेरिया अब बीच का कोई रास्ता निकालने में जुटे हुए हैं, ताकि कॉलेजों को राशि आवंटित कर परीक्षाएं कराई जा सकें।
MP News : तीन साल से नहीं हुआ भुगतान-
जानकारी के अनुसार, भोज विवि ने अध्ययन केंद्रों का सत्र 2022-23, 2023-24 और 2024-25 का मानदेय और परीक्षा व्यय का भुगताननहीं किया है। इसीलिए कॉलेजों के प्रोफेसर और कर्मचारियों ने भोज विवि की परीक्षाएं कराने को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया है कि विवि यदि परीक्षाएं कहीं से करा भी लेता है, तो वे कॉपियों का मूल्यांकन नहीं करेंगे।
MP News : वर्तमान में प्रदेश में हैं 611 अध्ययन केंद्र पहले-
भोज विवि के अध्ययन केंद्रों का संचालन निजी स्कूलों में हुआ करता था। बाद में राज्य सरकार ने अध्ययन केंद्रों को कॉलेजों में स्थानांतरित कर दिया। वर्तमान में प्रदेश में उसके 611 अध्ययन केंद्र हैं। इसमें कुछ निजी कॉलेज भी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Nagarjuna-Tabu : 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
- 2. CG Accident : शनिचरा बांध पुल पर मौत की टक्कर, बोलेरो-वैन भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी कोमा में
- 3. CG News: सरगुजा युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज : आजाद की मूर्ति का समय से पहले अनावरण और भड़काऊ भाषण देने का आरोप
- 4. CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही जेठ के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

