Breaking News
Create your Account
CG Accident : शनिचरा बांध पुल पर मौत की टक्कर, बोलेरो-वैन भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी कोमा में
CG Accident : जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा–बलौदा मार्ग पर स्थित शनिचरा बांध पुल के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। बोलेरो और वैगनआर कार की आमने-सामने टक्कर में पिता और पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के अमोरा निवासी रूपेश निर्मलकर (47) अपने परिवार के साथ वैगनआर में सवार होकर ग्राम डोंगरी से लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी भगवती, पुत्र राहुल (24) और भांजा भी मौजूद थे। दूसरी ओर बोलेरो वाहन में ग्राम मुड़ापार (हरदीबाजार) निवासी मखला राम अपने परिवार के साथ पोना गांव से वापस लौट रहा था।
इसी दौरान शनिचरा बांध पुल के पास दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि वैगनआर सड़क किनारे जाकर पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में रूपेश निर्मलकर और उनके पुत्र राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी भगवती और भांजे को गंभीर चोटें आई हैं।
भगवती की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, जहां वे कोमा में हैं। बोलेरो सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. US Special Forces Operation: ईरान में पुष्पा स्टाइल में अमेरिकी एयरफोर्स अधिकारी का रेस्क्यू, स्पेशल फोर्सेज का बड़ा ऑपरेशन सफल
- 2. CG Weather News : प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले 3 घंटों में तेज आंधी और बारिश की संभावना
- 3. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद पहुंचा थाने
- 4. MP News : गांजा तस्करी मामले में टीआई लाइन अटैच, 1.70 लाख लेकर छोड़ दिए आरोपी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

