Create your Account
CG News : नकली सोने के जेवर में फर्जी हालमार्क लगाकर लोन लेने का प्रयास नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई पुलिस ने नंदिनी रोड छावनी स्थित सिटी यूनियन बैंक शाखा में नकली स्वर्ण आभूषण गिरवी रखकर ऋण लेने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। समय रहते बैंक और पुलिस की सतर्कता के कारण संभावित आर्थिक नुकसान टल गया।
शाखा प्रबंधक अनुराग बंधु ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 10ः30 बजे एक व्यक्ति ऋण के लिए बैंक आया। बैंक के स्वर्ण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने जांच की तो आभूषण नकली पाए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 833 एवं 916 कैरेट का फर्जी हालमार्क अंकित कर आभूषण को असली दिखाने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपी राज कुमार पातरा (37 वर्ष), निवासी मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), वर्तमान निवास दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 113 ग्राम नकली स्वर्ण आभूषण जब्त किए गए, जिनमें हार, कंगन, चैन, ब्रेसलेट और अंगूठी शामिल हैं। थाना छावनी पुलिस ने मामले में धारा 318(4), 336(2) और 62 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : रील का जुनून बना जानलेवा, मालगाड़ी पर चढ़े युवक की करंट से मौत
- 2. Kolkata Airport: प्लेन में बम है, टेकऑफ से पहले पायलट को मिली पर्ची; कोलकाता एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
- 3. UP News : गंगा नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी
- 4. Crime News : पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर रची साजिश, 20 दिन के इश्क ने पति को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

