Create your Account
MP News : रील का जुनून बना जानलेवा, मालगाड़ी पर चढ़े युवक की करंट से मौत
- Rohit banchhor
- 14 Feb, 2026
सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए खतरनाक स्टंट करना कितना घातक हो सकता है।
MP News : दतिया। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह ने एक और युवा की जान ले ली। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बसई गांव में रोमांचक रील बनाने के चक्कर में एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिकेत के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, वह बसई रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर वीडियो बना रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन के संपर्क में आने से उसे तेज करंट लगा। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और इंजन से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद उसके दोस्त तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
चूंकि मामला रेलवे क्षेत्र का है, इसलिए स्थानीय पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी जीआरपी को सौंप दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए खतरनाक स्टंट करना कितना घातक हो सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Meghalaya Blast : मेघालय कोयला खदान में धमाका : 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी
- 2. CG Politics: छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय बघेल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को असम तो पवन साय बंगाल में 56 विधान क्षेत्रों का जिम्मा
- 3. Rahul Gandhi Defamation Case: अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, अब अगली सुनवाई इस दिन
- 4. CG Police Transfer : पुलिसिंग में सख्ती की तैयारी, 10 SI-ASI का तबादला, आदेश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

