Create your Account
ठंड से ठिठुरे वन्यप्राणी,जंगल के राजा के लिए लगाया गया हिटर...
- Rohit banchhor
- 15 Dec, 2024
पार्क प्रबंधन के मुताबिक दिन के वक्त यहां मौजूद शेर, चीते और बाघ समेत अन्य जानवर दिनभर बाड़े में धूप सेंकते रहते हैं, लेकिन रात होते ही इनको सर्दी का खौफ सताने लगता है।
MP News : भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ठंड का कहर बना हुआ है। शीतलहर के चलते हर कोई कांप रहा है, ऐसे में वन्यप्राणी कैसे अछूते रह सकते हैं। ठंड के कहर से उन्हें बचाने के लिए प्रबंधन ने भी इंतजाम कर दिए हैं। राजधानी के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वनराज सहित तेंदुए और अन्य वन्यप्राणी पर्दे में आ गए हैं। उनके हाउसिंग में पर्दे लगा दिए गए हैं। हाउसिंग के बाहर हीटर और ब्लोअर लगाया गया है।इसके अलावा जमीन की ठंड से बचाने के लिए गत्ते बिछाए गए हैं।
MP News : उनकी डायट भी चेंज की गई है, गर्म तासीर वाला भोजन दिया जा रहा है। वहीं ग्वालियर जू में वनराज के साथ-साथ अन्य वन्य जीव व पक्षियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां भी उन्हें ठंड से बचाने के लिए हीटर लगाया गया है। हीटर लगाकर पार्क का तापमान नियंत्रण में रखने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वन्य जीवों को राहत मिल सके। पार्क प्रबंधन के मुताबिक दिन के वक्त यहां मौजूद शेर, चीते और बाघ समेत अन्य जानवर दिनभर बाड़े में धूप सेंकते रहते हैं, लेकिन रात होते ही इनको सर्दी का खौफ सताने लगता है।
Related Posts
More News:
- 1. IITian Baba Marriage: महाकुंभ के वायरल IITian बाबा अभय सिंह ने इंजीनियर लड़की से की शादी, पिता से मिलने पहुंचे तो बोले- हम दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं
- 2. UP News : स्कूल वैन में लगी आग, 5 बच्चे झुलसे; स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार
- 3. CG Accident : ट्रक-कार की भीषण टक्कर में महिला समेत 3 की मौत, एक गंभीर
- 4. ISRO: गगनयान मिशन में बड़ी सफलता, ISRO ने पूरा किया इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

