Breaking News
Create your Account
CG Accident : ट्रक-कार की भीषण टक्कर में महिला समेत 3 की मौत, एक गंभीर
CG Accident : अंबिकापुर। सरगुजा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सकालो जंगल के पास ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रही थी, जबकि कार अंबिकापुर की दिशा में जा रही थी। कार में चार लोग सवार थे। सकालो जंगल के पास अचानक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : शादी से लौटते समय अनियंत्रित पिकअप पलटा, 2 की मौत, 37 घायल
- 2. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद पहुंचा थाने
- 3. Actress Zareen Khan: एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार
- 4. CG News : JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर मोबाइल ले गया छात्र, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

