Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
मैनिट में बनेंगे पीएचडी स्कॉलर के लिए 1 बीएचके फ्लैट, परिवार के साथ रहकर शोध कर पाएंगे स्कॉलर्स...
- Rohit banchhor
- 19 Dec, 2024
इसको देखते हुए मैनिट प्रबंधन ने इन्हें वन बीएचके फ्लैट बनाकर आवंटित करने की तैयारी की है।
MP News : भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) रिसर्च स्कॉलर्स के लिए चके फ्लैट का निर्माण कराएगा। मैनिट प्रबंधन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शिक्षा मंत्रालय, को भेज दिया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद नौ मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मैनिट में पीएचडी स्कॉलर की 200 सीटें हैं। इनमें प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों से आकर स्कॉलर यहां रिसर्च वर्क करते हैं। यह छुट्टियों में परिवार से मिलने जाते हैं। आने-जाने में काफी टाइम लगता है, इस वजह से रिसर्च वर्क प्रभावित होता है। इसको देखते हुए मैनिट प्रबंधन ने इन्हें वन बीएचके फ्लैट बनाकर आवंटित करने की तैयारी की है।
MP News : प्लैट में परिवार सहित रहने पर ये रिसर्च वर्क के लिए ज्यादा टाइम दे पाएंगे। मैनिट से पीएचडी करने वाले रिसर्च स्कॉलर को फ्लैट भी मेरिट लिस्ट के हिसाब से आवंटित किए जाएंगे। इसमें भी टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियों को अपनी चॉइस के आधार पर फ्लैट दिए जाएंगे। इससे मैनिट प्रबंधन को फ्लैट आवंटित करने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। जानकारी के अनुसार, इसमें रहने के लिए स्कॉलर्स को ज्यादा फीस का भुगतान भी नहीं करना होगा। इसका शुल्क हॉस्टल फीस के बराबर ही रखा जाएगा।जानकारी के अनुसार, अभी मैनिट में पीएचडी की करीब 200 सीटें हैं। इन्हें निकट भविष्य में बढ़ाकर 400 करने की तैयारी है। सीटें बढ़ने पर अधिक संख्या में स्टूडेंट्स को रिसर्च करने का मौका मिल सकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : अवैध रेत खनन में दबने से हुई थी नाबालिग की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की झूठी कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार
- 2. Bihar Accident: कटिहार में भीषण सड़क हादसा: बस-पिकअप टक्कर में 10 की मौत, कई घायल
- 3. CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी तपिश, 42°C के पार जा सकता है पारा, हीट वेव का अलर्ट जारी
- 4. Iran Hit Down US F 35: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F 35 विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

