Breaking News
Create your Account
बदला लेने मां-बेटी और बहू ने पड़ोसी के घर में घुसकर महिला पर जलता हुआ चूल्हा फेंका...
- Rohit banchhor
- 14 Jan, 2025
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीनों महिलाओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में मां, बेटी और बहु ने जलता हुआ चूल्हा दूसरी महिला पर फेक कर उन्हें घायल कर दिया। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। दरअसल लंबे समय से चले आ रहे विवाद के चलते तीन महिलाएं जो कि आपस में मां-बेटी और बहू है, वह पड़ोसी महिला के घर में घुस गईं। उन्होने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद जब विवाद बढ़ा तो तीन में से एक महिला ने जलता हुआ चूल्हा पड़ोसी महिला पर फेंक दिया जिसके कारण उसके शरीर के कई हिस्से जल गए।
MP News : घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी महिलाओं की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। तलैया पुलिस ने बताया कि निशा गौहर पति मनीष गौहर (20) तिलक मार्केट इतवारा में रहती है। मनीष मेहनत-मजदूरी करता है। मोहल्ले में रहने वाली काजल, तानिया और अनीता के परिवार से निशा और उसके पति का कई महीनों से विवाद चल रहा है। उनके बीच मारपीट भी हो चुकी है।
MP News : तलैया और कोतवाली थाने में दोनों पक्ष रिपोर्ट भी लिखवा चुके हैं। इसी पुरानी रंजिश के चलते शाम में तीनों महिलाएं जबरन निशा के घर में घुस गईं तथा गाली-गलौज व मारपीट करने लगीं। निशा ने जब उनका विरोध किया तो एक महिला ने निशा के घर में जलता हुआ चूल्हा निशा के ऊपर ही फेंक दिया। इसके कारण से निशा का शरीर कई जगहों पर झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीनों महिलाओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 2. Mumbai New Cricket Stadium : मुंबई में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एक लाख फैंस देख सकेंगे मैच
- 3. CG News : युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती
- 4. CG News : सुरक्षा बलों ने दो डंप किए ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

