Create your Account
नकली पिस्टल दिखाकर मनमाना ब्याज वसूल रहा था सूदखोर, आरोपी गिरफ्तार...
- Rohit banchhor
- 13 Dec, 2024
पुलिस उससे और पूछताछ कर रही है जिसमें अन्य पीड़ितों का भी खुलासा हो सकता है।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की कटरा हिल्स पुलिस ने सूदखोर युवक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने एक ऐसे सूदखोर नरेन्द्र रघुवंशी को गिरफ्तार किया है जो नकली पिस्टल दिखाकर लोगों से ब्याज पर पैसे वसूलत था। आरोपी पहले भोले भले लोगों को अपने जाल में फंसाता था और उसके बाद मूल रकम और ब्याज का पैसा लेने के बाद भी डरा धमका कर वसूली करता रहता था।
MP News : मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी नरेंद्र रघुवंशी ने एमबीए कर रहे अर्पित अहिरवार नामक छात्र को जरूरत के लिए ब्याज पर 1 साल के लिए 9 लाख 15 हजार रुपए दिए थे। छात्र ने पैसों का उपयोग करने के बाद तय समय सीमा में आरोपी को खाते में 9 लाख 5 हजार और ब्याज के 3 लाख रुपए नगदी के रूप में वापस लौटा दिए। उसके बाद भी वह छात्र को आए दिन और ब्याज देने के लिए प्रताड़ित करता रहा। आरोपी ने छात्र के ऊपर 13 लाख 23 हज़ार रुपए और निकाल दिए। उसके बाद आरोपी नरेंद्र रघुवंशी ने छात्रा के घर जाकर उसके पिता व स्वयं फरियादी छात्र को धमकाया वह मां बहन की गालियां दी।
MP News : आरोपी यही नहीं रुका उसने छात्र को धमकी दी कि अगर उसको ब्याज के और पैसे नहीं दिए गए तो वह जान से खत्म कर देगा। आरोपी ने इस दौरान छात्र को धमकाकर की मां के आभूषण और एसबीआई के साथ ही कोऑपरेटिव बैंक के 7 ब्लैंक चेक ले लिए। साथ ही छात्र के भाई के एसबीआई अकाउंट के 2 चेक में 3.50 लाख रुपए की राशि भरवा कर हस्ताक्षर करवा लिए। फरियादी छात्र ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया उसके बाद पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
MP News : पुलिस ने आरोपी के पास से दो दर्जन चेक, सोने चांदी के आभूषण के साथ नकली पिस्टल जब्त की है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी नरेंद्र रघुवंशी ने नकली पिस्टल ऑनलाइन खरीदी थी। पुलिस उससे और पूछताछ कर रही है जिसमें अन्य पीड़ितों का भी खुलासा हो सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Nagarjuna-Tabu : 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
- 2. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के करें दर्शन, देखें Live
- 3. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 4. LSG vs DC IPL 2026: इकाना स्टेडियम में पटेल और पंत की टक्कर, दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

