Create your Account
जिला शिक्षा अधिकारी को शासन ने किया निलंबित,शिक्षकों को सस्पेंड कर मनचाही पोस्टिंग देने का आरोप...
MP News : भोपाल। शिक्षकों को सस्पेंड कर मनचाही पोस्टिंग देने वाले गुना जिला शिक्षा अधिकारी को शासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबन के आदेश उप सचिव स्कूल शिक्षा मंजूषा विक्रांत राय ने जारी कर दिए है। जानकारी के मुताबिक 3 सितंबर को एक शिक्षक की शिकायत जनसुनवाई में गुना कलेक्टर के सामने पहुंची। कलेक्टर ने डीईओ चंद्रशेखर सिसोदिया से उस मामले में हुई कार्रवाई के संबंध में पूछा। डीईओं ने कहा कि शिक्षक को नोटिस जारी कर दिया गया है। डीईओ के इस जवाब पर कलेक्टर भड़क गए।
MP News : उन्होंने डीईओ से कहा कि आप छह महीने से नोटिस- नोटिस कर रहे हो, ताकि आपकी दुकान चलती रहे। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच बैठा दी। अगले दिन 4 सितंबर को डीईओ कार्यालय में फाइलों की जांच की गई। इस जांच में कई ऐसे खुलासे हुए, जो चौंकाने वाले थे। कई दिन तक चली जांच में यह सामने आया कि डीईओ ने मनचाही जगह शिक्षकों की पोस्टिंग के लिए निलंबन और बहाली का तरीका अपनाया। डीईओ को तबादले का अधिकार नहीं है, लेकिन वे निलंबित शिक्षक की बहाली जिले के किसी भी स्कूल में कर सकते हैं।
MP News : इसी बात का डीईओ ने फायदा उठाया और कई शिक्षकों को इसी खेल में उपकृत किया। डीईओ ने अपने चेहतों को कार्यालयों में कई शिक्षकों को अटैच कर रखा था। यह स्थिति तब है, जब अटैचमेंट पर रोक लगी हुई है। जांच समिति की रिपोर्ट को कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यवाही के लिए भेजा। उसके बाद डीईओ सिसोदिया को निलंबित कर दिया गया। साथ में उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है। निलंबन अवधि में उन्हें कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय ग्वालियर अटैच किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. PBKS vs SRH IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर्स में बनाए 219 रन, पंजाब किंग्स की पारी शुरू
- 2. KKR vs LSG IPL 2026: टॉस जीतकर लखनऊ ने चुनी गेंदबाजी, कोलकाता की पहले बैटिंग, सुनील नरेन की वापसी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 3. Mahesh Babu Varanasi Movie Plot Leak: कुंभ का खतरनाक मिशन, एसएस राजामौली के ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी का प्लॉट लीक! शिवभक्त रुद्र बने महेश बाबू
- 4. Chardham Yaatra : चारधाम दर्शन से पहले कर लें ये तैयारियां, लगातार बर्फबारी से बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, जानें धामों के कपाट खुलने की तारीखें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

