Breaking News
:

T20 WC IND vs USA: अमेरिका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, बुमराह, संजू बाहर, सिराज को मौका, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

T20 WC IND vs USA

T20 WC IND vs USA

T20 WC IND vs USA: मुंबई। टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत आज सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। मैच से पहले बीसीसीआई ने रंगारंग उद्घाटन समारोह का आयोजन किया।


T20 WC IND vs USA: भारत खिताब बचाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन अमेरिका अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब है। अमेरिकी टीम में कप्तान मोनांक पटेल और स्टार तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर समेत कई भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं, जो भारत को चौंकाने की कोशिश करेंगे। भारत को बड़े झटके लगे हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होकर बाहर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह बुखार के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने की संभावना है।


T20 WC IND vs USA: अमेरिका ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी

अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मोनांक पटेल ने बताया कि उनकी प्लेइंग-11 में 6 बल्लेबाज, 2 ऑलराउंडर और 3 गेंदबाज शामिल हैं। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा।


T20 WC IND vs USA: पिच और मौसम

मुंबई में आज बारिश के आसार नहीं है। यहां का तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगर दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण ओस पड़ती है, तो वानखेड़े की पिच बैटर्स पर मेहरबान होगी। शुरुआती ओवर्स में पेसर्स को मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का चुनेगी। क्योंकि, यहां स्कोर चेज करना आसान हो जाता हे।


T20 WC IND vs USA: मैच कहां देखें

इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगा। टॉस 6:30 बजे होगा और 7 बजे मैच शुरू होगा।


T20 WC IND vs USA: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

अमेरिका: सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज गॉस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us