Create your Account
MP News : जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, साइबर क्राइम टीम ने शुरू की जांच
- Rohit banchhor
- 06 Feb, 2026
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
MP News : इंदौर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इंदौर पुलिस को अलर्ट मोड पर ला दिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जेल परिसर के भीतर का है, जो बीते कुछ दिनों से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर क्राइम सेल सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखे हुए है। नियमों का उल्लंघन करने या डर और असुरक्षा का माहौल फैलाने वाले किसी भी कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में जेल से जुड़े इस वीडियो को भी जांच के दायरे में लिया गया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वीडियो एक खास सोशल मीडिया आईडी से अपलोड किया गया था, जिसे अब ट्रेस किया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब, कैसे और किसके द्वारा रिकॉर्ड किया गया।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम की टीम हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Iran-Israel War: ईरानी अटैक से दहला दुबई, फाइनेंशियल हब के केंद्रीय इलाके में उठा धुएं का गुबार, देखें VIDEO
- 2. Alpha में दिखेगा आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का एक्शन अवतार, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- 3. CGPSC Prelims Result 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी, 3921 अभ्यर्थी सफल, इस दिन से होगी मेंस परीक्षा
- 4. IAS Posting : रजत बंसल बने CM सचिवालय में विशेष सचिव, रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

