Create your Account
UP Crime : सूटकेस में महिला की लाश बरामद, पति पर हत्या के गंभीर आरोप, फरार आरोपी की तलाश जारी
UP Crime : चंदौली। जिले के रामपुर चौराहा के पास एक खौफनाक वारदात सामने आई, जहां कूड़े के ढेर में लाल रंग के ट्रॉली बैग में महिला का शव मिला। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या कहीं और की गई और सबूत मिटाने के इरादे से शव को बैग में पैक कर फेंका गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
सफाईकर्मियों को कचरा उठाने के दौरान बैग से दुर्गंध आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने बैग खोला तो अंदर महिला की लाश देख सब दंग रह गए। शव को इस तरह मोड़कर पैक किया गया था कि गर्दन और घुटने एक साथ बंधे मिले। पांच घंटे की जांच के बाद मृतका की पहचान मेहरून खातून (25) के रूप में हुई, जो चंदौली जिले के बरठी गांव की निवासी थी।
मेहरून की शादी 2022 में रोहतास के डेहरी निवासी क्यामुद्दीन से हुई थी और उनके एक ढाई साल का बेटा भी है। मृतका की मां ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि क्यामुद्दीन का अपनी मामी की बहन के साथ अवैध संबंध था, जिसका मेहरून विरोध करती थी। इसी को लेकर अक्सर विवाद और मारपीट होती थी।
घटना के दिन आरोपी ने बताया कि मेहरून घर छोड़कर चली गई, लेकिन उसका शव सूटकेस में बरामद हुआ। डेहरी एसडीपीओ गौरव कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
- 2. CG News : नगरी में खेतों के बीच मिला तेंदुए का शावक, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
- 3. UPSC CSE 2026: सख्त हुए UPSC के नियम, IAS, IPS और IFS बार बार नहीं दे सकेंगे सिविल सेवा एग्जाम, परीक्षा केंद्र में फेस ऑथेंटिकेशन हुआ अनिवार्य
- 4. MP News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे, युवती समेत दो गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

