Create your Account
Under-19 World Cup: भारत छठी बार बना विश्व चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया रिकार्ड
Under-19 World Cup: नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने दबदबे को साबित करते हुए रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से करारी शिकस्त दी। विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यह उपलब्धि हासिल की। भारत इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप जीत चुका है। इसी के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक बार खिताब जीतने का रिकार्ड भारत के नाम दर्ज हो गया , इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने चार बार ट्रॉफी अपने नाम की है।
Under-19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए। वैभव ने 55 गेंदों में शतक और 71 गेंदों में 150 रन पूरे कर अंडर-19 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
Under-19 World Cup: भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में एरन जॉर्ज (9) आउट हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए। इसके अलावा अभिज्ञान कुंडु ने 40 रन, विहान मल्होत्रा ने 36 रन और कनिष्क चौहान ने अंतिम ओवरों में नाबाद 37 रन बनाकर भारत को 400 के पार पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने तीन विकेट झटके।
Under-19 World Cup: इंग्लैंड की पारी बिखरी, फाल्कनर का शतक बेकार
412 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कैलेब फाल्कनर ने 115 रन की शतकीय पारी खेलकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन, अम्ब्रिश और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके, जबकि खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे को एक-एक सफलता मिली।
Related Posts
More News:
- 1. UK: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, कालसी के क्वानू में हिमाचल रोडवेज बस खाई में गिरी, 3 की मौत, रेस्क्यू जारी
- 2. Budget 2026: वाराणसी को बड़ी सौगात, 2 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, शिप रिपेयर स्टेशन भी खुलेगा
- 3. IND vs SA Warm-up Match : भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ईशान-अभिषेक क्रीज पर
- 4. West Bengal Assembly Elections: बंगाल में ‘एकला चलो’ की राह पर TMC, ममता दीदी का ऐलान— विधानसभा चुनाव में बिना गठबंधन उतरेगी पार्टी, कांग्रेस को झटका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

