Create your Account
MP News : खेलते-खेलते हो गया हादसा, बच्ची की शरारत से एक परिवार के 10 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
- Rohit banchhor
- 03 Feb, 2026
प्रशासन और डॉक्टरों ने घरों में जहरीले पदार्थ बच्चों की पहुंच से दूर रखने की अपील की है।
MP News : मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मासूम की नासमझी एक परिवार पर भारी पड़ गई। बागली गांव में खेलते-खेलते चार साल की बच्ची ने घर के पानी में कीटनाशक मिला दिया, जिसे अनजाने में परिवार के सदस्यों ने पी लिया। इसके बाद एक-एक कर 10 लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।
बताया जा रहा है कि पानी पीने के कुछ समय बाद परिवार के लोगों को चक्कर, उल्टी और बेहोशी जैसी शिकायतें होने लगीं। अचानक सभी के बीमार पड़ने से घर में अफरा-तफरी मच गई। पूछताछ में सामने आया कि बच्ची ने खेल के दौरान पानी में कीटनाशक मिला दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बीमारों में 5 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, जिससे सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। समय रहते उपचार मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन और डॉक्टरों ने घरों में जहरीले पदार्थ बच्चों की पहुंच से दूर रखने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : सीएम निवास में ‘बहनों की पंचायत’: जन्मदिन पर बहनों से मिले CM डॉ. मोहन यादव, "बहनों की पाती-भैया के नाम" कार्यक्रम को बताया आत्मीय पहल
- 2. T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: थोड़ी ही देर में शुरु होगा टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत
- 3. Iranian Shahed Suicide Drones: ईरान के सुसाइड ड्रोन्स शाहेद का इलाज लेकर सऊदी पहुंचे जेलेंस्की, क्राउन प्रिंस सलमान ने कर ली डील, 200 से अधिक यूक्रेनी एंटी ड्रोन एक्सपर्ट तैनात
- 4. Kondagaon Maa Danteshwari Temple: छत्तीसगढ़ में है वो स्थान जहां मां दुर्गा ने किया था महिषासुर का वध, जानिए इससे जुड़ी आस्था, इतिहास और पौराणिक कथा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

