Create your Account
CG News : कुत्ते को बचाते हुए पलटी कार, व्यापारी की मौके पर मौत, पत्नी और 2 बच्चे गंभीर
- Rohit banchhor
- 03 Feb, 2026
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
CG News : बालोद। जिले के लोहाराथाना क्षेत्र में संबलपुर नर्सरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार पलटने से व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चालक सामने अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
मिली जानकारी के अनुसार, बालोद से देवरीपसौद अपने घर जा रहे भूपेंद्र गुप्ता कार चला रहे थे। रास्ते में सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि भूपेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी, जो राघोनवागांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं, और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत कार के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला और बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है। लोहाराथाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: अंतरिक्ष यात्री शुभ्रांशु शुक्ला कल रायपुर में, छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत, नवा रायपुर में खुलेगा अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र,सीएम साय होंगे शामिल
- 2. Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-ई सिगरेट का अवैध गोदाम सील, 25 लाख का जखीरा जब्त
- 3. CG News: 2026-27 का केंद्रीय बजट ऐतिहासिक, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय
- 4. Raipur City News : केंद्रीय बजट 2026-27, CAIT छत्तीसगढ़ ने व्यापारी और MSME अनुकूल पहल का किया स्वागत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

