Create your Account
CG News : बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के लिए हेल्पलाइन शुरू, तनाव और समस्याओं का मिलेगा समाधान
- Rohit banchhor
- 02 Feb, 2026
यह सुविधा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
CG News : रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु आयोजन और विद्यार्थियों को मानसिक व शैक्षणिक सहयोग देने के उद्देश्य से परीक्षा प्रारंभ होने से पहले ही हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित इस हेल्पलाइन के माध्यम से विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 जारी किया गया है, जिस पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सहायता ली जा सकती है।
हेल्पलाइन सेंटर में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये विशेषज्ञ परीक्षा के तनाव, मार्गदर्शन, विषय चयन और अन्य शैक्षणिक समस्याओं पर परामर्श देंगे। विशेष बात यह है कि यह सेवा रविवार के दिन भी निर्धारित समय में उपलब्ध रहेगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रकार के तनाव या समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन का अधिकतम लाभ उठाएं, ताकि परीक्षाएं शांत और तनावमुक्त वातावरण में संपन्न हो सकें।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की सौजन्य भेंट
- 2. Budget Session 2026: लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज उछालने वाले विपक्ष के आठ सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
- 3. CG News : सागौन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों से 5 लाख की लकड़ी जब्त
- 4. CG News : बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के लिए हेल्पलाइन शुरू, तनाव और समस्याओं का मिलेगा समाधान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

