Create your Account
MP News : किसान कल्याण वर्ष–2026: मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने का बड़ा रोडमैप, खेत से बाजार तक बदलेगी तस्वीर
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने किसान कल्याण वर्ष–2026 को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में उच्च स्तरीय बैठक कर कृषि वर्ष के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के किसानों की आय में हर संभव तरीके से वृद्धि करना है, जो फसल उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने से ही संभव हो पाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के एक करोड़ से अधिक किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 को “समृद्ध किसान–समृद्ध प्रदेश” की थीम पर किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान कृषि उत्पादों के लिए मजबूत मार्केटिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा और फूड प्रोसेसिंग को विशेष बढ़ावा दिया जाएगा।
MP News : खेती में तकनीक और नवाचार पर जोर
कृषि वर्ष के दौरान किसानों को उच्च उत्पादकता वाली फसल किस्मों और बीजों का वितरण किया जाएगा। साथ ही, डिजिटलीकृत और आधुनिक कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि स्टार्टअप और एफपीओ को प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार जिला-आधारित कृषि क्लस्टर विकसित करेगी और फसल चक्र में बदलाव यानी फसल विविधीकरण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
MP News : कृषि कैबिनेट की होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का कल्याण सरकार के लिए सिर्फ योजना नहीं, बल्कि एक मिशन है। इसी सोच के तहत कृषि वर्ष के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कृषि कैबिनेट बैठकें आयोजित की जाएंगी। कृषि कैबिनेट की शुरुआत निमाड़ अंचल से की जाएगी। किसान हित से जुड़े अहम फैसले मैदान पर ही लिए जाएंगे। अलग-अलग संभागों में कृषि कैबिनेट की बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि निमाड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और खेती से बढ़े लाभ के चलते हरियाली में इजाफा हुआ है। इसका बड़ा फायदा यह हुआ है कि पूरे निमाड़ अंचल का तापमान पहले की तुलना में चार डिग्री तक कम हुआ है।
MP News : एग्री स्टैक और डिजिटल सुविधा
कृषि वर्ष के दौरान किसानों को सभी सरकारी लाभ एग्री स्टैक के जरिए दिए जाएंगे। किसानों के बैंक खातों को समग्र आईडी से जोड़ा जाएगा। मोबाइल और क्यूआर कोड आधारित तकनीक के माध्यम से कृषि आदानों की उपलब्धता और ट्रेसबिलिटी सुनिश्चित की जाएगी।
MP News : पशुपालन को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अनुभव
सरकार का लक्ष्य दुग्ध उत्पादन को मौजूदा स्तर से दुगुना करना है। इसके लिए प्रदेश के पशुपालकों को ब्राजील भेजा जाएगा, जहां वे उन्नत पशुपालन तकनीकों का प्रशिक्षण लेंगे।
MP News : पैक्स समितियों से किसानों को अधिक सुविधाएं
किसानों को अधिकतम सेवाएं देने के लिए पैक्स समितियों की भूमिका बढ़ाई जाएगी। जिन किसानों के पास अभी तक केसीसी नहीं है, उनकी सूची पैक्स को दी जाएगी। पैक्स समितियां आवेदन लेकर बैंक स्तर पर केसीसी मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करेंगी। कैंप लगाकर किसानों को केसीसी वितरित किए जाएंगे। प्रदेश में फिलहाल 4500 से अधिक पैक्स समितियां सक्रिय हैं, जिनसे करीब 23 लाख किसान जुड़े हुए हैं।
MP News : कृषि महोत्सवों का आयोजन
कृषि वर्ष के दौरान कई बड़े आयोजन किए जाएंगे- मई में भोपाल में ‘आम महोत्सव’, जहां आम की किस्मों का प्रदर्शन और नई तकनीकों पर मार्गदर्शन होगा। भोपाल में राज्यस्तरीय केंद्रीय गुणवत्ता प्रयोगशाला का लोकार्पण, जिससे दूध और दुग्ध उत्पादों की मिलावट पर रोक लगेगी। सितंबर में बालाघाट में ‘सिंघाड़ा एवं मखाना महोत्सव’। नवंबर में नरसिंहपुर में राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन सह गन्ना महोत्सव, जहां गन्ने की खेती का रकबा 5 हजार हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। किसान कल्याण वर्ष–2026 के जरिए मध्यप्रदेश सरकार खेती को तकनीक, बाजार और नवाचार से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Tamil Nadu Election Opinion Poll: तमिलनाडु में सामने आया पहला ओपिनियन पोल, स्टालिन बचा पाएंगे सरकार या NDA का होगा राजतिलक, देखें मैट्राइज-IANS के ओपिनियन पोल के अनुमान
- 2. IPL in Raipur: 13 साल बाद रायपुर में फिर गूंजेगी आईपीएल की धूम: आरसीबी बेचेगी पूरे 65 हजार टिकट, इस बार फ्री टिकट नहीं
- 3. Kalashtami: कालाष्टमी आज: रात में करें ये आसान उपाय, नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष का होगा नाश, जानिए पूजा का शुभ समय
- 4. PM Narendra Modi: नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि, सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का बनाया रिकॉर्ड, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

