Create your Account
Sansad Budget Session: लोकसभा में भारी हंगामा: कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, पीयूष गोयल ने भारत-यूएस ट्रेड डील का बचाव किया
Sansad Budget Session: नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के छठे दिन लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों ने लगातार नारेबाजी और शोर-शराबा किया, जिसके चलते स्पीकर को सदन को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। राज्यसभा में हालांकि प्रश्नकाल और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा सुचारू रूप से जारी रही।
Sansad Budget Session: इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विस्तृत बयान दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस समझौते से भारतीय किसानों, पशुपालकों और कृषि क्षेत्र के हितों की पूरी रक्षा की गई है। गोयल ने आरोप लगाया कि डील में किसी तरह का समझौता नहीं किया गया और देश के हितों से खिलवाड़ जैसे दावे बेबुनियाद हैं। उन्होंने विपक्ष पर संसदीय गरिमा से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया।
Sansad Budget Session: बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने वाले हैं। मंगलवार को राहुल गांधी ने एक मैगजीन में प्रकाशित पूर्व सेना प्रमुख कीअप्रकाशित किताब के अंशों का हवाला देकर बोलने की कोशिश की, जिस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई। विपक्ष ने सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया।
Sansad Budget Session: विपक्ष का कहना है कि सरकार पारदर्शिता नहीं बरत रही, जबकि सरकार डील को दोनों देशों के लिए लाभकारी बता रही है। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित होने से संसदीय बहस प्रभावित हो रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पिकनिक मनाने गए थे 7 दोस्त, तालाब में डूबने से दो की मौत
- 2. LPG Cylinder Price Hike रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग! घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट
- 3. UP News : नवरात्रि से शुरू होगा मिशन शक्ति का नया चरण, महिला दिवस पर सीएम योगी की बड़ी घोषणा
- 4. MP News : मध्य प्रदेश में महिला अधिकारियों पर बढ़ता भरोसा, प्रदेश में पहली बार 17 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

