Create your Account
MP News : 10 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने महिला शिक्षिका पर लगाए आरोप
- Rohit banchhor
- 02 Feb, 2026
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 10 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबधनी नाका अंतर्गत गढ़्ढे वाला मोहल्ला का है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के सबलगढ़ निवासी कमल सिंह केवट अपने परिवार के साथ ग्वालियर में किराए के मकान में रहते हैं और कैंसर हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात उनका नाबालिग बेटा घर में अकेला था। उसी दौरान बच्चे ने दीवार में लगी कील से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
बताया जा रहा है कि घटना के समय कमल सिंह ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और एक अन्य बेटा पैतृक गांव सबलगढ़ गए थे। पिता ने साथ रहने वाले सहकर्मी पवन को फोन कर बच्चे का ध्यान रखने को कहा था। जब पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। बाद में कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया, जहां बच्चा फंदे पर लटका मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बच्चा कुछ दिनों से एक महिला शिक्षिका द्वारा परेशान किए जाने की बात कह रहा था। इस संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Harry Potter HBO Trailer: हैरी पॉटर HBO सीरीज का ट्रेलर रिलीज, क्रिसमस 2026 पर लौटेगी जादुई दुनिया
- 2. Dubai Airport: दुबई एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी उड़ानें कैंसिल
- 3. Rajya Sabha Election 2026 Live: बिहार में राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के 3 विधायक लापता, वोटिंग जारी, शाम को आएंगे नतीजे
- 4. Wimbledon: विंबलडन में पहली बार 'वीडियो रिव्यू सिस्टम' होगा लागू, डिसीजन को कई बार चैलेंज कर सकेंगे खिलाड़ी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

