Create your Account
CG Crime : प्रेमी ने नंबर ब्लॉक किया तो नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
CG Crime : बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी के पास स्थित गौरा-गौरी मंदिर परिसर में एक युवक की उसकी ही गर्लफ्रेंड ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम करा का निवासी था। वह शुभम विहार क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर एक होटल में काम करता था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि युवक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच मोबाइल नंबर ब्लॉक करने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर युवती ने पास में रखे चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाली युवती सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव की रहने वाली बताई जा रही है, जो वर्तमान में बिलासपुर के कुडूदंड इलाके में किराए से रह रही थी।
पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सुरक्षित कर पंचनामा कार्रवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में
- 2. Wednesday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान गणेश की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 3. Kawasi Lakhma Released : शराब घोटाला मामले में जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
- 4. Raipur City News : मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क पर महापौर ने कहा- फिलहाल नहीं लगेगा चार्ज, यातायात-समिति और पुलिस से चर्चा के बाद होगा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

