Create your Account
CG Breaking : डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया तत्काल निलंबन
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के दौरान दिए गए कथनों और व्हाट्सएप चैट से जुड़े तथ्यों में विरोधाभास पाए गए हैं।
आदेश के अनुसार, डीएसपी वर्मा पर कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ लेने, पद का दुरुपयोग करने और अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के आरोप सामने आए हैं। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

गौरतलब है कि डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े विवाद की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। शासन के निर्देश पर एडिशनल एसपी स्तर पर कराई गई जांच में करीब 1475 पेज की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट का उल्लेख है। इन चैट्स में पुलिस विभाग से जुड़ी संवेदनशील और खुफिया जानकारियों के आदान-प्रदान की बात सामने आई, जिसे गंभीर अपराध की श्रेणी में माना गया है।
इन तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए शासन ने सख्त कदम उठाते हुए डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. T20 World Cup 2026 IND vs PAK: PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की नई चाल, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान
- 2. India-US Trade Deal: भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर लगी लगभग मुहर, छोटी डील तैयार, FTA के लिए और इंतज़ार
- 3. Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान से चल रहा था देहव्यापार, 3 महिला समेत 5 गिरफ्तार
- 4. CG News: अजमेर में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक, रेल्वे पुलिस ने ढ़ोल नगाड़ों से किया स्वागत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

