Create your Account
CG News : जंगल गया बुजुर्ग को हाथी ने उतारा मौत के घाट, 101 हाथियों से बढ़ा खतरा, दहशत में ग्रामीण
- Rohit banchhor
- 02 Feb, 2026
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।
CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज स्थित ग्राम चुहकीमार में लकड़ी लेने जंगल गए एक बुजुर्ग की हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।
मृतक की पहचान 70 वर्षीय गंगाराम सारथी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह करीब 10 बजे जंगल गया था, जहां दोपहर के समय उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। अचानक हुए हमले में हाथी ने बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और हाथी मित्र दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिले में हाथियों की बढ़ती संख्या ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। वर्तमान में रायगढ़ जिले में कुल 101 हाथी सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनमें रायगढ़ वनमंडल में 59 और धरमजयगढ़ वनमंडल में 42 हाथी विचरण कर रहे हैं। इन दलों में नर, मादा के साथ शावक भी शामिल हैं। चुहकीमार के आसपास के जंगलों में ही 12 हाथियों का दल मौजूद होने से खतरा बना हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: इस तारीख के बाद सरकारी विभागों में खरीदी में रोक, वित्त सचिव जारी किया पत्र, देखें आदेश
- 2. Starlink Phone: नार्मल स्मार्टफोन के छक्के छुड़ा देगा स्टारलिंक फोन, एआई से लैस होगा ये डिवाइस, जानें एलन मस्क का प्लान
- 3. Share Market: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में धमाल: सेंसेक्स ने लगाया हाई जम्प, निफ्टी 25,727 पर बंद, रुपया भी मजबूत
- 4. WPL Final 2026: RCB और DC का फाइनल, स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली का पहला विकेट गिरा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

