Create your Account
MP Crime : प्रेमिका को पाने की सनक में 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
MP Crime : शहडोल। धनपुरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका को पाने की सनक में एक युवक ने सात वर्षीय मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बंद पड़ी कोयला खदान में फेंक दिया। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
जानकारी के अनुसार, आरोपी मोइशीन का झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली नंदनी कोल से प्रेम प्रसंग था। आरोपी नंदनी के साथ रहना चाहता था, लेकिन उसके दो छोटे बच्चे इस रिश्ते में बाधा बन रहे थे। इसी कारण मोइशीन ने बच्चे को अपने रास्ते का कांटा मानकर उसकी हत्या करने की साजिश रची। उसने पहले सात वर्षीय ऋतिक कोल को बहला-फुसलाकर बंद पड़ी कोयला खदान के पास ले गया और उसका गला घोंट दिया।
हत्या के बाद शव को पानी से भरी खदान में फेंक दिया गया। पांच दिनों तक बच्चे के लापता रहने के बाद शव मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसडीओपी विकास पांडेय ने बताया कि आरोपी ने प्रेमिका को पाने के लिए मासूम का कत्ल किया है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में धमाल: सेंसेक्स ने लगाया हाई जम्प, निफ्टी 25,727 पर बंद, रुपया भी मजबूत
- 2. Share Market: लाल निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स में 278.72 अंकों की गिरावट, जानें निफ़्टी का हाल
- 3. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 504 अंक टूटा, निफ्टी 133 अंक नीचे
- 4. UP News : पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? मुख्यमंत्री योगी का हाफ एनकाउंटर पर बड़ा बयान, हाई कोर्ट ने उठाया था सवाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

