Create your Account
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस को मारी टक्कर, बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, कई घायल
- Rohit banchhor
- 03 Feb, 2026
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
CG Accident : सूरजपुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर गंगापुर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बनारस जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस घटना में 15 लोग घायल हुए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक यात्री की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बस रायगढ़ जिले के तमनार से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। गंगापुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन पेड़ से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही लटोरी पुलिस चौकी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे।
घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि अन्य की निगरानी में देखभाल की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की सौजन्य भेंट
- 2. UP Accident : दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद बाइक सवार परिवार कुचला, पति-पत्नी और दो मासूमों की मौत
- 3. Gold and Silver Price: फिर फिसली सोना-चांदी, सिल्वर 25,000 रुपये प्रति किलो टूटी, गोल्ड में भी गिरावट, जानें
- 4. CG News : जांजगीर-चांपा में डकैती गैंग पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में मास्टरमाइंड घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

