Create your Account
CG News : जांजगीर-चांपा में डकैती गैंग पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में मास्टरमाइंड घायल
CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में लगातार हो रही लूट और मारपीट की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित डकैती गिरोह का पर्दाफाश किया है। पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्रों में 27 से 29 जनवरी के बीच पांच अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने वाले इस गैंग ने 13 लोगों को घायल किया था, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुनसान और अंधेरे रास्तों पर मोटरसाइकिल से घूमकर राहगीरों को निशाना बनाते थे। सिर पर रॉड, लोहे के पाइप और डंडों से हमला कर मोबाइल और नकदी लूट ली जाती थी। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम कचंदा में लगातार तीन घटनाएं हुईं, जबकि पामगढ़ क्षेत्र के जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ और चेऊडीह में भी लूटपाट और मारपीट की गई।
रविवार सुबह बोड़सरा गांव में मास्टरमाइंड को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने कट्टे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में अब तक दो नाबालिग समेत कुल नौ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, डंडे, बेल्ट, तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, सात मोबाइल फोन, नकदी समेत करीब 4.09 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ शिवरीनारायण और पामगढ़ थानों में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : नशे के इंजेक्शन के साथ झारखंड का बड़ा सप्लायर समेत तीन गिरफ्तार, लाखों रूपए का माल जब्त
- 2. CG News : आंगनबाड़ी सहायिका ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- 3. Valentines Day : वैलेंटाइन डे पर पहली बार जा रहे डेट पर तो अपनाएं ये खास टिप्स, जिससे पार्टनर होगी इंप्रेस
- 4. MP News : बधुआ डैम मर्डर मिस्ट्री सुलझी, करंट से मौत के बाद दोस्तों ने शव पत्थर से बांधकर डैम में फेंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

