Create your Account
CG News : आंगनबाड़ी सहायिका ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 02 Feb, 2026
जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
CG News : राजिम। राजिम से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां आंगनबाड़ी सहायिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला वार्ड क्रमांक 1 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 14 आमापारा का बताया जा रहा है, जहां मृतिका सहायिका के पद पर कार्यरत थी।
मृतिका की पहचान 48 वर्षीय कामेश्वरी देवांगन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कामेश्वरी देवांगन ने अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Starlink Phone: नार्मल स्मार्टफोन के छक्के छुड़ा देगा स्टारलिंक फोन, एआई से लैस होगा ये डिवाइस, जानें एलन मस्क का प्लान
- 2. WPL Final 2026: RCB और DC का फाइनल, स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली का पहला विकेट गिरा
- 3. CG News : आबकारी विभाग ने किया स्पष्ट, शराब की ड्यूटी दरें यथावत, अब विक्रय दरों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
- 4. Bihar: अब बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 4 गाड़ियां खरीदेगी सरकार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

