Create your Account
Raipur City News : खून से लथपथ मिली युवक की लाश, सिर पर गहरा जख्म और जहर मिलने से फैली सनसनी
- Rohit banchhor
- 03 Feb, 2026
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि भूपेंद्र के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तूता गांव में एक रहस्यमयी घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। गांव में भूपेंद्र पटेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि भूपेंद्र के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।
साथ ही शव के पास जहर भी बरामद हुआ है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पूरी तफ्तीश के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Dhurandhar 2 Teaser : ‘ये नया हिंदुस्तान है…’ रणवीर सिंह की दहाड़ के साथ रिलीज हुआ ‘धुरंधर 2’ का टीजर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपा गया 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभांश का चेक, कहा- कुसुम योजनाओं में किसानों की रूचि से प्रदेश बनेगा नवकरणीय ऊर्जा में आदर्श राज्य
- 3. CG News : नक्सलियों के ‘गढ़’ गोगुंडा पहाड़ पर सुरक्षाबलों का कब्जा, टॉप कमांडर रमन्ना का 20 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त
- 4. CG News : नगरी में खेतों के बीच मिला तेंदुए का शावक, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

