Create your Account
MP News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे, युवती समेत दो गिरफ्तार
MP News : मैहर। धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट, ब्लैकमेल और नग्न वीडियो बनाकर 56 हजार रुपये लूटने का षड्यंत्र रचा।
MP News : घटना के अनुसार, भदनपुर क्षेत्र से आए युवक को रात 1:30 बजे तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। रातभर चली इस घटना में आरोपी पहले युवक को डोसा खिलाकर बेहोश करने का प्रयास किया। इसके बाद तीन अन्य साथी कमरे में आए और पीड़ित की पिटाई की। आरोपियों ने उसकी नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और उससे UPI के माध्यम से 56 हजार रुपये ऐंठ लिए।
MP News : पीड़ित युवक ने घटना की जानकारी मिलते ही मैहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युवती और उसके एक पुरुष साथी को गिरफ्तार कर लिया। युवती के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गैंग का खुलासा करने का दावा किया है।
Related Posts
More News:
- 1. PV Sindhu: घर लौटीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में नहीं खेल पाने के गुस्से में तोड़ दी दीवार ! सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर दिन जानकारी
- 2. CG Breaking: समोदा के बाद बलरामपुर में भी अफीम की खेती, 5 एकड़ जमीन पर लगाई गई थी अफीम की फसल
- 3. IPL 2026 Debut Players : पथुम निसंका से फिन एलन तक, ये हैं 10 से ज्यादा विदेशी सितारे जो इस सीजन करेंगे डेब्यू
- 4. MP News : झोला छाप डॉक्टर की दरिंदगी, युवती से फर्जी शादी कर 10 महीने तक किया शोषण, निकला पहले से शादीशुदा और 3 बच्चों का बाप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

