Create your Account
Chinese manjha: चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद राज्य सरकार ने लगाई पूर्ण रोक, उल्लंघन पर हत्या का मुकदमा होगा दर्ज
Chinese manjha: लखनऊ: लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र में चीनी मांझे की वजह से एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे राज्य में चीनी मांझे (मैनजा) के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मांझे के कारण होने वाली किसी भी मौत को हत्या की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा।
Chinese manjha: मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को पूरे प्रदेश में छापेमारी अभियान चलाकर मांझा बेचने वालों, उत्पादकों और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सभी जिलों में की गई कार्रवाई की उच्च स्तरीय समीक्षा की जाएगी।
Chinese manjha: मामला बुधवार का है, जब हैदरगंज ओवरब्रिज पर बाइक सवार दुबग्गा, बिहार निवासी सैयद शोएब (34) की गर्दन में हवा में लटका चीनी मांझा फंस गया। मांझे की तेज धार से उनकी गर्दन की मुख्य नस कट गई। दर्द से तड़पते हुए शोएब ने मांझा हटाने की कोशिश की, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें ई-रिक्शा से तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। शोएब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे और काम के सिलसिले में जा रहे थे। पुलिस इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने घटना की पुष्टि की। इससे पहले भी लखनऊ में मांझे के कारण हाईटेंशन लाइन पर पतंग फंसने से मेट्रो ट्रेनें प्रभावित हो चुकी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: लाल निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स में 278.72 अंकों की गिरावट, जानें निफ़्टी का हाल
- 2. Bharat Taxi Launch: देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस 'भारत टैक्सी' शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च, Ola-Uber को मिलेगी सीधी चुनौती
- 3. Sansad Budget Session Live: संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, कुछ ही देर में बोलेंगे राहुल
- 4. Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

