Create your Account
UP News : सीएम योगी ने आवास और शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा की, लंबित आवंटनों के त्वरित निस्तारण का आदेश
UP News : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की व्यापक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित आवासीय और व्यावसायिक आवंटनों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को ‘एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस–2026)’ लागू करने के निर्देश दिए।
UP News : सीएम ने कहा कि योजना का उद्देश्य वर्षों से लंबित बकाया और विवादित मामलों का त्वरित, पारदर्शी और जनकेंद्रित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि योजना का स्वरूप मानवीय, न्यायसंगत और व्यावहारिक होना चाहिए। इसमें आवंटियों को एकमुश्त भुगतान पर उपयुक्त छूट और किस्तों में भुगतान का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।
UP News : योगी आदित्यनाथ ने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवंटियों को राहत मिले और विभागीय राजस्व सुदृढ़ हो। उन्होंने योजना की जानकारी सभी पात्र आवंटियों तक पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के भी निर्देश दिए।
UP News : इसके अलावा, डिफॉल्टर मामलों के निस्तारण में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि नागरिकों को सुविधा मिले और विभागीय योजनाओं को नई गति प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस पहल से न केवल आवंटियों को राहत मिलेगी, बल्कि विभागीय कामकाज में पारदर्शिता और गति भी बढ़ेगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : योगपीठ हरिद्वार में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाबा रामदेव के साथ किया योग अभ्यास, शीर्षासन करते दिखे
- 2. MP: सनातन व्यवस्था के संस्कार जीवन को संतुलित, स्वस्थ और मूल्यवान बनाने की है वैज्ञानिक पद्धति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 3. CG Breaking: गरियाबंद के दुधकैयां गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई गाड़ियों में आग लगाई, इलाका छावनी में तब्दील
- 4. CG News : सागौन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों से 5 लाख की लकड़ी जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

