Create your Account
Bihar Assembly: जेल से सीधा विधानसभा पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह, पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के छुए पैर, फिर ली शपथ
Bihar Assembly: पटना: बिहार विधानसभा में मंगलवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब मोकामा से विधायक चुने गए बाहुबली अनंत सिंह ने बेउर जेल से सीधे विधानसभा पहुंचकर सदस्यता की शपथ ली। बजट सत्र के दौरान हुई यह घटना विधानसभा चुनाव 2025 के ठीक पहले प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थक दुलारचंद यादाव की हत्या मामले से जुड़ी है, जिसमें अनंत सिंह मुख्य आरोपी हैं। जेल में बंद होने के बावजूद कोर्ट की अनुमति पर उन्होंने शपथ ग्रहण की।
Bihar Assembly: अनंत सिंह सावधान मुद्रा में पहुंचे और शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए, जिन्होंने उनका हाल पूछा और आशीर्वाद दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। शपथ समाप्त होने के बाद अनंत सिंह एम्बुलेंस में खुले हाथ बैठकर फोटो और वीडियो बनवाते हुए जेल लौट गए। पुलिसकर्मी उनके साथ थे।
Bihar Assembly: गौरतलब है कि अनंत सिंह पहले मोकामा से विधायक थे, लेकिन एक मामले में सजा के कारण पद छिन गया। तब उनकी पत्नी ने उपचुनाव में राजद के टिकट पर जीत हासिल की और बाद में एनडीए को समर्थन दिया। 2025 चुनाव में अनंत सिंह ने राजद की वीणा देवी को 28,206 वोटों से हराया। चुनाव प्रचार के दौरान हत्या मामले में गिरफ्तार होने से शपथ में देरी हुई थी। विधानसभा से निकलते हुए अनंत सिंह ने पत्रकारों से कहा, "मुझे न्याय मिलेगा। विपक्ष अब क्या बोलेगा?"
Related Posts
More News:
- 1. Share Market Today, February 4: आईटी शेयरों में भारी बिकवाली लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 487 अंक और निफ्टी 52 अंकों की गिरावट
- 2. CG News : SECL खदान में दर्दनाक हादसा, 170 फीट गहरी खाई में गिरा ग्रामीण, मौके पर मौत
- 3. Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान से चल रहा था देहव्यापार, 3 महिला समेत 5 गिरफ्तार
- 4. Gold and Silver Price: फिर फिसली सोना-चांदी, सिल्वर 25,000 रुपये प्रति किलो टूटी, गोल्ड में भी गिरावट, जानें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

