Breaking News
:

CG News : नगरी में खेतों के बीच मिला तेंदुए का शावक, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

CG News

वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

CG News : नगरी। सिहावा वनांचल क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों के बीच तेंदुए का एक शावक दिखाई दिया। अचानक खेत में शावक के पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।


यह मामला बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के छिपली पारा गांव का है। बताया जा रहा है कि करीब 5 से 6 माह का तेंदुए का शावक श्रृंगी ऋषि पहाड़ी के नीचे स्थित जंगल क्षेत्र से भटककर राजस्व इलाके में आ गया था। खेतों में शावक दिखने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।


वन विभाग की टीम ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए सावधानीपूर्वक शावक को कब्जे में लिया। इसके बाद उसे पशु चिकित्सालय नगरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच में शावक की हालत सामान्य पाई गई। हालांकि उसका शरीर पानी से भीगा हुआ था, जिससे उसके किसी नाले या जलस्रोत से भटककर आने की आशंका जताई जा रही है।


वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र कुमार अजय ने बताया कि शावक पूरी तरह स्वस्थ है और फिलहाल उसे जंगल सफारी, नया रायपुर भेज दिया गया है, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में रखा जाएगा। आगे उसके पुनर्वास को लेकर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us