Create your Account
MP Sex Racket : पॉश कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
MP Sex Racket : जबलपुर। शहर के एक पॉश इलाके में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने खुलासा किया है। ग्रीन सिटी क्षेत्र में की गई छापेमारी में एक संगठित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें एक विदेशी महिला के शामिल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, शिव चौधरी नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मिलकर लंबे समय से देह व्यापार का संचालन कर रहा था। छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य आरोपी शिव चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
कार्रवाई के दौरान आरोपी की पत्नी सुषमा चौधरी और उज्बेकिस्तान की एक महिला को हिरासत में लेकर आरोपी बनाया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस सेक्स रैकेट में करीब एक दर्जन युवतियां और महिलाएं शामिल थीं, जिनके जरिए ग्राहकों को बुलाया जाता था।
मामले की जांच महिला थाना पुलिस कर रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जबलपुर सीएसपी आशीष जैन के मुताबिक, पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं और फरार सरगना की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : रेलवे निर्माण प्रोजेक्ट में घोटाला, कर्मचारी ने कबाड़ी से मिलकर 2 करोड़ का लोहा बेच डाला, दोनों गिरफ्तार
- 2. Sai Cabinet's decision: साय कैबिनेट की बैठक में 9 बड़े फैसले, एंटी नारकोटिक्स फोर्स से लेकर क्लाउड फर्स्ट नीति को मिली मंजूरी
- 3. CG News : हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में लूट, पुलिस ने कुछ घंटों में दबोचे गए 4 आरोपी
- 4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, पेंड्रा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

