Create your Account
MP News : बधुआ डैम मर्डर मिस्ट्री सुलझी, करंट से मौत के बाद दोस्तों ने शव पत्थर से बांधकर डैम में फेंका
MP News : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बधुआ डैम से पत्थर से बंधी मिली लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सच छिपाने की साजिश थी। मृतक कपिल की मौत करंट की चपेट में आने से हुई थी, लेकिन जंगली जानवरों के अवैध शिकार का राज सामने न आए, इसके लिए उसके दोस्तों ने शव को कंबल में लपेटकर पत्थर से बांध दिया और डैम में फेंक दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत में करंट फैलाए हुए थे। 30 जनवरी को इसी करंट की चपेट में आकर कपिल की मौत हो गई। घटना के बाद घबराए दोस्तों ने शव को एक दिन तक खेत में छिपाकर रखा और फिर 31 जनवरी को उसे कंबल और जीआई तार से बांधकर बधुआ डैम में फेंक दिया।
1 फरवरी को परिजनों ने कपिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डैम से शव बाहर निकलवाया। मामले की परतें खुलने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
कुंडम थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि यह पूरा मामला अवैध शिकार और साक्ष्य मिटाने से जुड़ा है। जांच जारी है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मैराथन में थमी सांस, फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले युवक की मौत
- 2. CG News : 8 फरवरी को एक साथ तीन परीक्षा से अभ्यर्थी परेशान, एक ही दिन UPSC, व्यापम और सीटेट लेगा परीक्षा
- 3. Amit Shah's Bastar visit: नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन शुरू, दो महीने में निर्णायक कार्रवाई, 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ अमित शाह आएंगे
- 4. Gold and Silver Price: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल: 10 ग्राम सोना 1.60 लाख के पार, चांदी ने भी पकड़ी रफ़्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

