Create your Account
Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-ई सिगरेट का अवैध गोदाम सील, 25 लाख का जखीरा जब्त
Raipur City News : रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने खमतराई थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्का, ई-सिगरेट और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के अवैध भंडारण का खुलासा किया है। न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम से करीब 25 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है।
31 जनवरी 2026 की रात सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने गोदाम पर छापा मारा। मौके पर मौजूद प्रबोध शर्मा (56), निवासी कबीर नगर, रायपुर को गिरफ्तार किया गया, जिसने स्वयं को गोदाम का मैनेजर बताया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में ई-सिगरेट, हुक्का, फ्लेवर, कोल और अन्य उपकरण बरामद किए गए, जिनके संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (संशोधित 2023) और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गोदाम और सामग्री के कथित मालिक आकाश तलरेजा और नितिन सभागचंदानी हैं, जो फिलहाल फरार हैं। आरोपी के अनुसार प्रतिबंधित सामान पुणे से मंगाकर रायपुर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बैठक
- 2. CG News : व्यापारी से दुर्व्यवहार पर गिरी गाज, पोड़ी थाना प्रभारी लाइन अटैच
- 3. President Murmu Bastar Visit: 7 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर दौरा की तैयारी पूरी, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप, जानिए VVIP से लेकर आम नागरिक किस रूट से आएं
- 4. MP Sex Racket : पॉश कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

