Create your Account
CG News : व्यापारी से दुर्व्यवहार पर गिरी गाज, पोड़ी थाना प्रभारी लाइन अटैच
- Rohit banchhor
- 02 Feb, 2026
तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ में अटैच कर दिया गया है।
CG News : मनेन्द्रगढ़। पोड़ी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यापारी से अभद्रता और गाली-गलौच का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। चिरमिरी निवासी व्यापारी प्रभात केसरवानी के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में पोड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ में अटैच कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी द्वारा व्यापारी से कथित तौर पर गाली-गलौच की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के व्यापारियों ने इस व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर रत्ना सिंह (भापुसे) ने आदेश जारी कर निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ को लाइन अटैच किया। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था के तहत निरीक्षक विवेक पाटले, प्रभारी साइबर सेल को अतिरिक्त प्रभार देते हुए थाना प्रभारी पोड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक पूरनचंद्र राजवाड़े को थाना चिरमिरी से स्थानांतरित कर थाना पोड़ी में पदस्थ किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Rajpal Yadav: चेक बाउंस केस में एक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
- 2. Greece boat Collision: ग्रीस में बड़ा हादसा, स्पीडबोट और कोस्ट गार्ड नाव की टक्कर में 14 की मौत, कई लापता
- 3. Whatsapp को सुप्रीम कोर्ट ने लताड़ा, बोले - 'संविधान नहीं मान सकते, तो.... जानें क्या है पूरा माजरा
- 4. Meghalaya Blast : मेघालय कोयला खदान में धमाका : 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

