Create your Account
CG News : गैस सिलेंडर से लदे पिकअप ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
CG News : महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर मंगलवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एलपीजी गैस सिलेंडर से लदे तेज रफ्तार पिकअप ने 40 वर्षीय अशोक कुमार विश्वकर्मा को कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अशोक सड़क पार कर रहा था, तभी पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर चक्काजाम कर मुआवजे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये सहायता प्रदान की, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : हनुमान मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, मंदिर परिसर में मिला खून से लथपथ शव
- 2. CG Crime : नौकरानी निकली गहनों की चोर, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया 20 लाख की चोरी का मामला
- 3. MP News : बधुआ डैम मर्डर मिस्ट्री सुलझी, करंट से मौत के बाद दोस्तों ने शव पत्थर से बांधकर डैम में फेंका
- 4. CG News : ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

