Raipur City News : केंद्रीय बजट 2026-27, CAIT छत्तीसगढ़ ने व्यापारी और MSME अनुकूल पहल का किया स्वागत
- Rohit banchhor
- 01 Feb, 2026
यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Vision 2047 – विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Raipur City News : रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे व्यापारियों, MSME उद्यमियों और उद्योगों के लिए सरलता, स्थिरता और दीर्घकालिक विकास का मार्गदर्शक बताया है। संगठन के राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय पदाधिकारियों ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Vision 2047 – विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
CAIT के अनुसार, बजट में 12.2 लाख करोड़ से अधिक का पूंजीगत व्यय सड़क, रेलवे, लॉजिस्टिक्स, फ्रेट कॉरिडोर और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाएगा, जिससे माल ढुलाई की लागत घटेगी और देशभर के व्यापारियों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी। MSME सेक्टर को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए “ग्लोबल चैंपियन” दृष्टिकोण को मजबूती दी गई है। टियर-2 और टियर-3 शहरों में औद्योगिक क्षेत्रों और लगभग 200 नए औद्योगिक क्लस्टर/एरिया का विकास छोटे उद्योगों और व्यापारियों के लिए नए अवसर खोलेगा।
बजट में सेमीकंडक्टर, AI आधारित सेवाओं और एडवांस टेक्नोलॉजी पर विशेष फोकस को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए अहम बताया गया है। इसके अलावा टेक्सटाइल, पर्यटन और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने वाले प्रावधान सेवा क्षेत्र और रोजगार सृजन के लिए सकारात्मक संकेत हैं। टैक्सेशन सुधारों को CAIT ने ऐतिहासिक कदम माना है। नए आयकर कानून (Income Tax Act, 2025) से रिटर्न फॉर्म सरलीकरण, संशोधित रिटर्न की समय-सीमा बढ़ाना, और TDS/TCS में दी गई राहतें व्यापारियों और आम जनता के लिए वित्तीय राहत प्रदान करेंगी।
CAIT छत्तीसगढ़ का मानना है कि यदि इन घोषणाओं को समयबद्ध और पारदर्शी रूप से लागू किया गया तो लगभग 8 करोड़ व्यापारी एवं उद्यमी सीधे लाभान्वित होंगे और भारत Vision 2047 की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

