Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: आप नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया
- Pradeep Sharma
- 06 Feb, 2026
जालंधर। AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात शुक्रवार को मॉडल टाउन
जालंधर। AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात शुक्रवार को मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लक्की ओबोराय के शरीर में करीब पांच गोलियां लगीं।
AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: गोलीबारी के बाद उन्हें गंभीर हालत में तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार को भी निशाना बनाया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए और कार गोलियों से छलनी हो गई।
AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: गुरुद्वारे के बाहर गोलियों से भूना
जानकारी के अनुसार, लक्की ओबोराय रोजाना की तरह सुबह करीब 8:15 बजे गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान गुरुद्वारे के बाहर घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर थार गाड़ी में सवार थे और उन्होंने 7 से 8 राउंड फायर किए, जिनमें से कुछ गोलियां लक्की की छाती और सिर में लगीं।
AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: इस घटना ने पंजाब में पहले हुई हाई-प्रोफाइल हत्याओं की याद दिला दी है। इससे पहले भी इसी तरह की घटनाओं में कई प्रमुख हस्तियां मारी जा चुकी हैं, जिनमें मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी शामिल है, जिन्हें कार के अंदर ही गोलियों से भून दिया गया था।
AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: पुलिस कर रही है जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। गुरुद्वारे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमलावर कौन थे और लक्की ओबोराय को क्यों निशाना बनाया गया।
इस सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुरानी रंजिश, किसी बदमाश गिरोह की संलिप्तता या वारदात की जिम्मेदारी लेने वाले किसी गैंग के एंगल समेत सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 3.67 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, 4.75 करोड़ की फसल जब्त
- 2. White House Area Shut Down: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच बड़ी खबर, डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक निवास वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, इलाके में हड़कंप
- 3. IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage: यूपी के 2 IPS अफसर रचाएंगे शादी: वायरल हुआ अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई का वेडिंग कार्ड, यहां लेंगे 7 फेरे
- 4. MP Crime : दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर नकदी समेत लाइसेंसी बंदूक लूटकर हुए फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

