Create your Account
T20 World Cup 2026: भारत का USA के साथ पहला मुकाबला कल, यहां देखें शेड्यूल
T20 World Cup 2026: मुंबई। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की हाई-स्कोरिंग T20I सीरीज में 4-1 की दमदार जीत के बाद टीम इंडिया अब पूरी तरह से T20 वर्ल्ड कप 2026 के मोड में आ चुकी है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में होने वाला यह मेगा टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। भारत अपना पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ खेलेगा।
T20 World Cup 2026: ग्रुप A में भारत की चुनौती
डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप A में पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड और नामीबिया के साथ रखा गया है। ग्रुप स्टेज के बाद चारों ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी। भारत का ग्रुप चुनौतीपूर्ण है, खासकर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हमेशा हाई-वोल्टेज रहता है, भले ही इस बार उस मैच को लेकर विवाद भी बना हुआ है।
T20 World Cup 2026: इस बार टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और शांत नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे। सुपर-8 चरण 21 फरवरी से, सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा (बाहर होने की संभावना)।
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत का पूरा शेड्यूल
7 फरवरी: भारत बनाम USA – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
Related Posts
More News:
- 1. CG News : आबकारी विभाग ने किया स्पष्ट, शराब की ड्यूटी दरें यथावत, अब विक्रय दरों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
- 2. CG Breaking: गरियाबंद के दुधकैयां गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई गाड़ियों में आग लगाई, इलाका छावनी में तब्दील
- 3. CG News : परीक्षा आदेश पर शिक्षा विभाग का यू-टर्न, निजी स्कूलों को मिली राहत
- 4. MP: इंदौर में संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, बोले- संतों की वाणी आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कर रही है कार्य
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

