Create your Account
CG News : 7वीं कक्षा के छात्र पर ब्लेड से हमला, पुलिस जांच में जुटी
CG News : राजनांदगांव। शहर के स्टेट स्कूल के सामने फ्लाई ओवर के नीचे शुक्रवार दोपहर एक 7वीं कक्षा के छात्र पर अज्ञात व्यक्तियों ने ब्लेड से हमला कर दिया। घटना में छात्र की पीठ पर गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गया। घायल छात्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
CG News : जानकारी के अनुसार, छात्र स्कूल से बाहर निकलकर फ्लाई ओवर के नीचे से गुजर रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया और तुरंत फरार हो गए। हमले की सूचना मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
CG News : पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में पुलिस ने बताया कि घटना आपसी दुश्मनी के कारण हुई हो सकती है। वहीं, आस-पास के लोगों और स्टेट स्कूल के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
CG News : पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : हाई प्रेशर से अंडरग्राउंड बोरिंग फटा, मकान मालिक बाल-बाल बचा, देखें वीडियो
- 2. West Bengal Assembly Elections: बंगाल में ‘एकला चलो’ की राह पर TMC, ममता दीदी का ऐलान— विधानसभा चुनाव में बिना गठबंधन उतरेगी पार्टी, कांग्रेस को झटका
- 3. MP News : किसानों को सशक्त बनाने किया जा रहा है तकनीक का प्रभावी उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 4. Dehradun Accident: उत्तराखंड के कालसी में 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों के मौत की आशंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

