Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Nitin Nabin: केरल में बोले नितिन नबीन, शबरिमला मुद्दे पर न्याय के लिए लड़ेंगे, बीजेपी केरल को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध
Nitin Nabin: कोच्चि। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को स्पष्ट किया कि पार्टी शबरिमला मंदिर से जुड़े मुद्दे पर पूरी तरह से न्याय की लड़ाई लड़ेगी और महिलाओं के अधिकारों सहित सभी पक्षों के हितों की रक्षा करेगी।
Nitin Nabin: कलाडी में श्री आदि शंकर जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना और श्री श्रृंगेरी मठ के दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में नवीन ने कहा, ‘‘हमने केरल की जनता की सुरक्षा, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की है। भाजपा केरल के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी राज्य के विकास को लेकर गंभीर है और केरल को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Nitin Nabin: नवीन ने सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) पर शबरिमला मामले को लेकर राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों गठबंधन केवल दिखावा कर रहे हैं। भाजपा शबरिमला मुद्दे पर न्याय दिलाने तक पीछे नहीं हटेगी।’’
Nitin Nabin: शुक्रवार को उन्होंने आरोप लगाया था कि यूडीएफ और एलडीएफ ‘‘नूरा कुश्ती’’ कर रहे हैं, ताकि शबरिमला मंदिर में हुई सोने की चोरी के आरोपियों को जमानत मिल सके। नवीन दो दिवसीय केरल दौरे पर हैं, जहां वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कोच्चि में भाजपा और राजग नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। शनिवार को त्रिशूर में औपचारिक रूप से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने के बाद उनका दौरा समाप्त होगा।
Related Posts
More News:
- 1. West Asia crisis: पुतिन बने शांतिदूत, ट्रंप से फोन पर बातचीत; ईरान–अमेरिका-इजराइल युद्ध रोकने का दिया पीस प्लान
- 2. CG DMF scam: हाई कोर्ट से पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी ढेबर को मिली जमानत
- 3. CG Crime : अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी की हत्या कर हादसा बताता रहा पति, पुलिस ने ऐसे खोला राज
- 4. Raipur City News : रायपुर में ‘पिंक पेट्रोल’ की पहल, स्कूल-कॉलेज पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन की दे रही जानकारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

