Breaking News
:

PM Modi Malaysia Visit : दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंचे पीएम मोदी, प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट लेने पहुंचे पीएम अनवर, एक ही कार में हुए रवाना

PM Modi Malaysia Visit

PM Modi Malaysia Visit : कुआलालंपुर। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 7 फरवरी 2026 को मलेशिया की दो दिवसीय महत्वपूर्ण यात्रा पर पहुंचे। इस दौरे की शुरुआत ही राजनयिक इतिहास में दर्ज होने वाली एक अनोखी झलक से हुई। आमतौर पर विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत निर्धारित अधिकारियों द्वारा किया जाता है, लेकिन मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सभी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।


PM Modi Malaysia Visit : कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर जैसे ही पीएम मोदी का विमान उतरा, वहां का माहौल ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने मोदी का गले लगाकर स्वागत किया और हालचाल पूछा। इसके बाद दोनों नेता एक ही निजी कार में सवार होकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी ने बताया कि वे पीएम इब्राहिम के साथ एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं, जो भारत और मलेशिया के जन-जन संबंधों का उत्सव है।


PM Modi Malaysia Visit : मोदी के स्वागत की इस गर्मजोशी भरी घड़ी पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा कि कुआलालंपुर पहुंच गया और अपने मित्र पीएम अनवर इब्राहिम के हार्दिक स्वागत से वे बेहद भावुक हैं। मोदी ने आगे कहा कि वे भारत और मलेशिया के बीच मित्रता के बंधन को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। यह पीएम मोदी की मलेशिया की तीसरी यात्रा है और क्षेत्र में भारत के रणनीतिक हितों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


PM Modi Malaysia Visit : प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए कुआलालंपुर की सड़कों को पोस्टरों और बड़े-बड़े होर्डिंग्स से सजाया गया है। मलेशिया में भारतीय समुदाय लगभग 30 लाख की आबादी में शामिल है, जिसे अक्सर ‘मिनी इंडिया’ कहा जाता है। प्रधानमंत्री थोड़ी ही देर में यहां रहने वाले भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और दोनों देशों के आपसी संबंधों को नई ऊंचाई देने का संदेश देंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us