Create your Account
Raipur City News : गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, सीएम साय और मंत्रियों ने किया स्वागत
- Rohit banchhor
- 07 Feb, 2026
एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद रहे।
Raipur City News : रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार 7 फरवरी को रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। वे निर्धारित समय से करीब आधे घंटे पहले राजधानी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत और मोतीलाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार, अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट से सीधे मेफेयर होटल के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री 7 फरवरी से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके दौरान वे कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Budget 2026 Live Updates: निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू, EV-सेमीकंडक्टर से हाउसिंग सेक्टर तक बड़े ऐलानों पर नजर
- 2. Project Antariksh Sangwari: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का किया शुभारंभ, एक्सिओम-4 मिशन के हीरो शुभांशु शुक्ला को देखकर झूमे युवा
- 3. UP News : सीएम योगी ने आवास और शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा की, लंबित आवंटनों के त्वरित निस्तारण का आदेश
- 4. T20 World Cup से पहले चौंकाने वाला नतीजा, ओमान ने श्रीलंका को हराया, ये 44 साल का खिलाड़ी पड़ा भारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

