Breaking News
:

CG Suspend : शिक्षा विभाग की सख्ती, महीनों से गायब शिक्षक सस्पेंड, शराब पीकर स्कूल पहुंचे लिपिक पर भी कार्रवाई

CG Suspend

दोनों ही मामलों में खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

CG Suspend : जशपुर। जिले में शैक्षणिक अनुशासन को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बिना सूचना और अनुमति के लंबे समय तक ड्यूटी से गायब रहे एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है, वहीं कार्यालयीन समय में शराब सेवन कर स्कूल पहुंचने वाले एक लिपिक पर भी गाज गिरी है। दोनों ही मामलों में खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए हैं।


पहला मामला पत्थलगांव विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला डांगुडीह का है। यहां पदस्थ शिक्षक रजत कुमार तिर्की 7 अक्टूबर 2025 से बिना किसी अवकाश आवेदन या सूचना के लगातार अनुपस्थित पाए गए। विभागीय रिकॉर्ड में तीन महीने तक उनकी गैरहाजिरी दर्ज रही। 13 जनवरी को शिक्षक ने दोबारा ड्यूटी ज्वाइन की, लेकिन तब तक मामला जांच के दायरे में आ चुका था। बीईओ की रिपोर्ट में गंभीर अनुशासनहीनता की पुष्टि होने पर शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया।


दूसरा मामला हाई स्कूल तिलडेगा से जुड़ा है, जहां एक लिपिक पर कार्यालयीन समय में शराब पीकर स्कूल पहुंचने का आरोप लगा। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने लिपिक को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी छात्रों के भविष्य की नींव रखते हैं, ऐसे में उनके आचरण और जिम्मेदारी में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगे भी नियमों के उल्लंघन पर और अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us