Create your Account
MP News : बाघ ने युवक पर किया हमला, घसीट कर झाड़ियो में ले गया और उतारा मौत के घाट
- Rohit banchhor
- 07 Feb, 2026
बाघ युवक को करीब 100 से 200 मीटर तक घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया और वहां उसका शिकार किया।
MP News : पिपरिया। नगर से सटे ग्राम झिरिया में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बाघ ने एक 39 वर्षीय युवक पर हमला कर उसे जंगल के भीतर ले जाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि बाघ युवक को करीब 100 से 200 मीटर तक घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया और वहां उसका शिकार किया।
घटना की सूचना मिलते ही सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त कमल काकोडिया 39 वर्ष, निवासी ग्राम झिरिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कमल मिलिट्री मेश में खाना बनाने का काम करता था और हर 15 दिन में घर आता था। वह कल ही पचमढ़ी से अपने गांव झिरिया लौटा था।
मृतक के भाई लालजी ने बताया कि सुबह वन विभाग से सूचना मिली कि उनके भाई की मौत हो गई है। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव से सटे जंगल क्षेत्र में न तो फेंसिंग करवाई गई है और न ही जंगली जानवरों की आवाजाही रोकने के पुख्ता इंतजाम हैं, जबकि यहां अक्सर वन्य जीव दिखाई देते रहते हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की ओर से परिजनों को 25,000 की अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गई है। मृतक का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया में किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP: प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री का विकसित भारत@2047 के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है केन्द्रीय बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 2. SC: उन्नाव दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को जारी किया नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
- 3. Raipur City News : निःशुल्क आदर्श विवाह आयोजन को लेकर तैयारी तेज, 15 फरवरी को होंगे सामूहिक विवाह
- 4. CG News: पूर्व सेवा अवधि की गणना समेत विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

