Create your Account
हमीदिया अस्पताल में हड़ताल, वार्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटर और हाउस कीपिंग स्टाफ ने फिर किया विरोध प्रदर्शन...
- Rohit banchhor
- 17 Dec, 2024
वे कहते हैं कि इस स्थिति में उनका परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, और यदि उन्हें जल्द सैलरी नहीं दी गई तो वे कलेक्टर ऑफिस तक रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मंगलवार सुबह से वार्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटर और हाउस कीपिंग स्टाफ ने फिर से हड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले 10 दिसंबर को भी इन कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। हड़ताल का कारण कर्मचारियों को पिछले 3 महीनों से सैलरी न मिलना है। कर्मचारी बताते हैं कि वे लगातार अस्पताल प्रशासन और कंपनी से सैलरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। वे कहते हैं कि इस स्थिति में उनका परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, और यदि उन्हें जल्द सैलरी नहीं दी गई तो वे कलेक्टर ऑफिस तक रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे।
MP News : गौरतलब है कि हमीदिया अस्पताल में प्रतिदिन 2500 से अधिक मरीज ओपीडी सेवा का लाभ उठाते हैं और 60 से ज्यादा ऑपरेशन भी होते हैं। हड़ताल के कारण इन सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। इससे पहले, सोमवार को हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने डीन डॉ. कविता एन सिंह से मुलाकात की थी, जिन्होंने उन्हें शुक्रवार तक सैलरी और बोनस देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि अगर इस बार भी वादा पूरा नहीं हुआ, तो वे फिर से सोमवार को हड़ताल पर चले जाएंगे। और उन्होंने आज हड़ताल कर दी।
MP News : डीन डॉ कविता एन सिंह ने बताया कि हम कर्मचारियों से चर्चा कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान जल्द निकाला जाएगा। हम उनके साथ हैं और कोशिश करेंगे कि वे अपनी जिम्मेदारियों को बिना किसी रुकावट के निभा सकें।" इस बीच, अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, और देखना यह है कि इस हड़ताल का असर अस्पताल की सेवाओं पर कैसे पड़ता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में पहली बार सामने आया मामला, बड़े नेट वर्क का अंदेशा
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, कहा- उपार्जन व्यवस्था की निगरानी के लिए बनाएं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम
- 3. Online Fraud: योनो ऐप के नाम पर फॉरेस्ट कर्मचारी से ऑनलाइन ठगी, खाते से निकल गये 2.33 लाख रुपए
- 4. Artemis II: अर्थ के ऑर्बिट से बाहर निकला ओरियन स्पेसक्राफ्ट, 54 साल बाद चांद के इतने करीब पहुंचेगा इंसाना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

