Breaking News
Create your Account
भोपाल से हैदराबाद के इंडिगो की दूसरी उड़ान आज से, दोपहर 1 बजे राजा भोज विमानतल से भरेगी उड़ान
भोपाल। भोपाल से हैदराबाद के लिए आज से दूसरी उड़ान शुरू होने जा रही है। इंडिगो की यह उड़ान दोपहर एक बजे भोपाल के राजभोज विमानतल से रवाना होगी। इंडिगो ने भोपाल से हैदराबाद के बीच दूसरी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया था। कंपनी ने इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी से स्लाट लेने की औपचाकिता पूरा कर दी है। दो उड़ानें होने से सीटों की संख्या बढ़ जाएगी।
अब यात्रियों को कम किराए का लाभ मिल सकता है। वर्तमान में इंडिगो की एक उड़ान हैदराबाद रूट पर संचालित है। यह शाम 7.15 बजे हैदराबाद रवाना होती है। 10 जनवरी से प्रस्तावित दूसरी उड़ान दोपहर एक बजे हैदराबाद रवाना होगी। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी नववर्ष में चार उड़ानें शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी ने हैदराबाद के अलावा बेंगलुरू, दिल्ली एवं मुंबई उड़ान का स्लाट लिया है। फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी कम से कम दो उड़ानों के साथ भोपाल में दस्तक दे सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : शराब के झगड़े ने ली जान, पति ने दोस्तों संग मिलकर की पत्नी की हत्या, आत्महत्या का रचा था ड्रामा
- 2. CG Weather News : आसमान से बरस रही आग, छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, 43°C के पार पहुंचा पारा
- 3. UP News : कानपुर में ‘मिनी जामताड़ा’ का पर्दाफाश : खेत-झोपड़ियों से चल रहा था साइबर ठगी का जाल, ड्रोन से पकड़े गए 20 आरोपी
- 4. New Head Coach of Pakistan Team: पाकिस्तान टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज बने हेड कोच, उमर गुल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

